{"_id":"6a3f918ad053ca2fbc0791c3","slug":"innocent-child-and-girl-died-of-snakebite-in-sonbhadra-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मासूमों की गई जान: सर्पदंश से 48 घंटे में दो बच्चों की मौत, बुझ गया घर का इकलौता चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मासूमों की गई जान: सर्पदंश से 48 घंटे में दो बच्चों की मौत, बुझ गया घर का इकलौता चिराग
Sat, 27 Jun 2026 02:32 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:32 PM IST
सार
Sonbhadra News: जिले के घोरावल क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से दो मासूमों की जान चली गई। इनमें छह साल का बच्चा और 12 साल की बालिका शामिल है।
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन व मृत बालिका की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से छह वर्षीय बालक और 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। बालक के शव का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि किशोरी के परिजन शव लेकर घर लौट गए। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पिछले 48 घंटे में सर्प दंश से चौथी मौत है। इससे पहले मांची थाना क्षेत्र के चिचलिक गांव में पिता-पुत्र ने जान गंवाई थी।
क्या है पूरा मामला
पहली घटना कुसी गांव की है। यहां अमर (6 वर्ष) पुत्र अंगद शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर में सो रहा था। रात में किसी विषैले सर्प ने उसे डस लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे तो उसकी हालत बिगड़ गई थी। आनन-फानन उसे सीएचसी घोरावल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। बताया गया कि अमर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें; बिजली विभाग के सारे दावे फेल: सिर्फ कागजों में काम, मरम्मत में बीत गई गर्मी, औसतन रोज पांच बार ट्रिपिंग
विज्ञापन
दूसरी घटना जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव गोपालपुर की है। शनिवार सुबह संगीता (12) पुत्री जमुना शौच के लिए गई थी। इसी दौरान उसे विषैले सर्प ने डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कुसी गांव निवासी बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।