फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Irregularities found during petrol pump inspections; explanation sought regarding diesel sales

Sonebhadra News: पेट्रोल पंपों की जांच में मिली गड़बड़ी डीजल की बिक्री पर मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 13 Aug 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Irregularities found during petrol pump inspections; explanation sought regarding diesel sales
सोनभद्र। खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर संयुक्त टीम ने जिले के पांच पेट्रोल पंपों की औचक जांच की। टीम ने पेट्रोलियम उत्पादों की गुणवत्ता, मात्रा और उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जांच की। इस दौरान तीन पंपों पर नो हेलमेट-नो फ्यूल के बोर्ड नदारद थे। वहीं एक पंप पर अधिक मात्रा में डीजल की बिक्री पर स्पष्टीकरण मांगा गया। जिलापूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पृथ्वी सिंह, क्षेत्रीय विक्रय प्रबंधक, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप-विज्ञान और पूर्ति निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज की टीम गैंगुआर रॉबर्ट्सगंज स्थित मेसर्स लक्ष्मी एनर्जी प्वाइंट पर पहुंची। वहां नो हेलमेट, नो फ्यूल का बोर्ड नहीं मिला। निशुल्क एयर मशीन भी सक्रिय अवस्था में नहीं थी। पेट्रोल की डेन्सिटी और बिक्री की मात्रा जांच में सही मिली। अनियमितताओं पर तेल कंपनी स्तर से कार्रवाई की जाएगी। मधुपुर स्थित अभिनव फिलिंग स्टेशन पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध मिलीं। पेट्रोलियम उत्पादों की गुणवत्ता और मात्रा भी सही पाई गई। संचालक को परिसर की स्वच्छता बनाए रखने और नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान का पालन करने के निर्देश दिए गए। सुकृत स्थित मेसर्स काशी ऑयल एजेंसी की जांच में महिला शौचालय में ताला लगा मिला, जबकि पुरुष शौचालय में गंदगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed