फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Issues of inflation, unemployment, and the dismal state of health and education raised at the chaupal

Sonebhadra News: चौपाल में उठे महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य-शिक्षा की बदहाली के मुद्दे

Mon, 10 Aug 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Issues of inflation, unemployment, and the dismal state of health and education raised at the chaupal
रॉबर्ट्सगंज ​स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में चौपाल लगाते सपा कार्यकर्ता। स्वयं
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी की तरफ से रॉबर्ट्सगंज स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए किसान एवं युवाओं को आगे आने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को हटाना है। अध्यक्षता कर रहे दुर्गा पांडेय ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, महंगा होने से किसान, व्यापारी, दुकानदार सब परेशान हैं। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से वादा किया था कि महंगाई बेरोजगारी दूर करेंगे, किसान नौजवान को परेशान नहीं होना पड़ेगा। मगर भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ रहा है आज किसान से लेकर हर आदमी महंगाई से काफी दिक्कत का सामना कर रहा है। पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल के साथ खाद्य पदार्थ महंगा हो गया है। विनोद पटेल और बचाऊ भारती ने कहा कि इस सरकार में केवल पूंजीपतियों का भला हो रहा है। हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। चौपाल में दीना पटेल, सरोज भारती, जुनैद अंसारी, अरविंद सिंह, विनोद कुमार, अनिल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed