फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Loaded trailer sinks into bypass road; traffic disrupted for hours.

Sonebhadra News: बाईपास मार्ग पर धंसा लोडेड ट्रेलर, घंटों बाधित रहा आवागमन

Fri, 03 Jul 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Loaded trailer sinks into bypass road; traffic disrupted for hours.
बीजपुर बखरिहवा मार्ग सेवका मोड़ के समीप बाईपास मार्ग धसने से फसा लोड ट्रेलर।
क्षेत्र के बीजपुर-बखरिहवा मार्ग पर सेवकामोड़ के पास जर्जर पुलिया के निर्माण के दौरान बनाए गए अस्थायी बाईपास मार्ग पर बुधवार रात एक लोडेड ट्रेलर धंस गया। इसके चलते मार्ग पर जाम लग गया और गुरुवार सुबह तक लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि बुधवार रात हुई झमाझम बारिश के कारण बाईपास मार्ग की मिट्टी धंस गई, जिससे ट्रेलर के पिछले पहिए पूरी तरह जमीन में धंस गए। इसके कारण ट्रेलर लंबे समय तक वहीं फंसा रहा। गुरुवार शाम तक ट्रेलर पर लदी राख खाली कर उसे निकालने का प्रयास जारी रहा। इस दौरान एक तरफ से वाहनों की आवाजाही किसी तरह संचालित की जाती रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था ने बाईपास मार्ग पर केवल मिट्टी डालकर और सोलिंग बिछाकर खानापूर्ति की है। पर्याप्त मजबूती न होने के कारण भारी वाहन लगातार धंस रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते बाईपास मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विनोद भारती ने बताया कि यदि बाईपास मार्ग पर इस प्रकार की समस्या उत्पन्न हुई है तो उसकी जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed