फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Member of inter-district gang arrested with stolen tempo

Sonebhadra News: चोरी की टेंपो के साथ अंतरजनपदीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Member of inter-district gang arrested with stolen tempo
क्षेत्र के नदिहार बाजार पुलिया के पास से पुलिस ने टेंपो चोरी करने वाले अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी की टेंपो बरामद हुई। सीओ मड़िहान मो. फहीम ने बताया कि आठ सितंबर 2025 को पिंटू निवासी विशुनपुरा थाना राजगढ़ ने तहरीर देकर बताया कि घर के बाहर खड़ी टेंपो चोरी हो गई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही थी। इस बीच बृहस्पतिवार के सूचना मिली कि शाहगंज थाने से नदिहार की तरफ आने वाली रोड पर नदिहार बाजार पुलिया के पास आरोपी चोरी के टेंपो के साथ मौजूद है।
विज्ञापन

इस पर पुलिस टीम ने आरोपी मनोज केशरी निवासी चुर्क बाजार थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को टेंपो के साथ पकड़ लिया। आरोपी ने टेंपो चोरी की होने की स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर टेंपो ग्राम विशुनपुरा से चोरी की थी। जिसका नंबर प्लेट बदलकर उपयोग कर रहा था। दो अन्य साथी चोरी की अन्य घटना में जनपद वाराणसी से पकड़े जाने के बाद जेल चले गए है। टेंपो को बेचने के उद्देश्य से जा रहा था, इस बीच पकड़ लिया गया। आरोपी पर सोनभद्र के चोपन व राबर्ट्सगंज में तीन प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed