वन विभाग की ओर से शुक्रवार को वन महोत्सव के तहत मून स्टार इंग्लिश स्कूल और ग्राम पंचायत गड़िया में जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संदेश दिया गया। एक
स्कूल
में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड रहे, जबकि ग्राम गड़िया में आयोजित जनचौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र यादव ने की। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करने के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आम के पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी जबर सिंह, गोविंद सिंह, चंद्रभान सहित वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।