{"_id":"6a1340c443e8d4f38d0928a9","slug":"minimum-temperature-rises-ahead-of-nautapa-orange-alert-issued-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-146993-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नौतपा शुरू होने से पहले न्यूनतम तापमान बढ़ा, ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नौतपा शुरू होने से पहले न्यूनतम तापमान बढ़ा, ऑरेंज अलर्ट जारी
विज्ञापन
दुद्धी बस स्टैंड पर जहाँ लगती थी जाम, वहाँ तेज धूप गर्मी में सन्नाटा पसरा मार्केट-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। नौतपा सोमवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा में 2.0 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं प्रशासन की तरफ से सोमवार से तापमान में वृद्धि दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है। इसके मद्देनजर सोनभद्र जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से लू से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क केे प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि रविवार को न्यूनतम पारा 29.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके मुकाबले शनिवार को न्यूनतम पारा 27.4 और अधिकतम पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इस तरह से बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा में 2.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जिले में गंभीर लू चलने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में नागरिक अधिक से अधिक पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ और लस्सी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें तथा बाहर निकलते समय टोपी, छाता या गमछे का प्रयोग करें। एडवाइजरी में विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन ने बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, हृदय रोगियों, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप के मरीजों के प्रति विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। आपातकालीन सहायता के लिए स्वास्थ्य सेवा 108/102, पुलिस सहायता 112, अग्निशमन सेवा 101 तथा आपदा हेल्पलाइन 1077 जारी किए गए हैं।
हीट स्ट्रोक के ये हैं लक्षण
प्रशासन के अनुसार तेज सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, अत्यधिक प्यास, शरीर का तापमान बढ़ना, त्वचा का लाल और गर्म होना, अत्यधिक पसीना आना या पसीना बंद हो जाना तथा बेहोशी आना हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार या ठंडी जगह पर ले जाकर शरीर को ठंडे पानी से पोंछें और ओआरएस या नींबू पानी पिलाएं। स्थिति गंभीर होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos