सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   mother reached SSP office after hearing daughter voice girl had gone missing from crusher plant sonbhadra

UP: 'मम्मी...डर लग रहा है..बचा लो..', 170 दिन बाद बेटी की आवाज सुन SSP के पहुंची मां; यहां से हुई थी गायब

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 06:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में छह महीने पहले 18 वर्षीय एक युवती क्रशर प्लांट से अचानक गायब हो गई थी। अनजान नंबर पर आई फोन के बाद युवती की मां ने अब एसएसपी से गुहार लगाई है। इसके पहले वह दो बार शिकायत दर्ज करा चुकी थी।

mother reached SSP office after hearing daughter voice girl had gone missing from crusher plant sonbhadra
शाहगंज थाना क्षेत्र का मामला है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

UP Crime: मम्मी हम बहुत दूर आ गए हैं... डर लग रहा है... मुझे बचा लो। एक अनजान नंबर से आई काॅल और उस पर बेटी की आवाज ने मां को बेचैन कर दिया। वह सीधे एएसपी अनिल कुमार के पास पहुंची और प्रार्थना पत्र सौंपते हुए घटना की जानकारी दी। मामले में शाहगंज पुलिस को एफआईआर के निर्देश दिए गए। मामला दर्ज कर पीड़िता की तलाश शुरू कर दी गई है।

Trending Videos


शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एएसपी को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी डाला में एक क्रशर प्लांट पर काम करती थी। गत 17 अगस्त को वह वहां से काम करते वक्त गायब हो गई थी। लगभग 6 महीने हो गए अब तक पता नहीं चला। उस समय 22 अगस्त को चोपन और 29 अगस्त को डाला चौकी में प्रार्थना पत्र देकर गुहार भी लगाई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व दोपहर में उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि उसकी बेटी बात करेगी। जैसे ही उसने बात शुरू की बेटी ने कहा कि हम बहुत दूर आ गए हैं। हमें डर लग रहा है। इटावा जिला में होंने की जानकारी दी। एएसपी ने शाहगंज पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष रामसिंहासन शर्मा के मुताबिक मामला दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

लापता किशोरी तीन दिन बाद बरामद, आरोपी की तलाश जारी
चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव से गत 28 जनवरी को लापता हुई किशोरी रविवार को बरामद हो गई। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रात 11 बजे नीरज नाम का युवक उसे शादी का झांसा देकर ले गया था। खोजबीन करते समय रविवार को वह दूसरे गांव में पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी को आरोपी कहीं ले लेकर जा रहा था। पीछा करने पर वह पीडि़ता को छोड़कर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक नीरज के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed