{"_id":"6980bed839212e8bb502d191","slug":"video-over-23-lakh-rupees-returned-to-48-victims-of-cyber-fraud-in-sonbhadra-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी के 48 पीड़ितों को 23 लाख से अधिक की रकम वापस, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी के 48 पीड़ितों को 23 लाख से अधिक की रकम वापस, VIDEO
सोनभद्र जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। माह जनवरी में साइबर ठगी के 48 पीड़ितों को कुल 23 लाख 12 हजार 636 रुपये की धनराशि उनके खातों में वापस कराई गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपदीय साइबर सेल, साइबर क्राइम थाना और सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने लगातार निगरानी और तकनीकी विश्लेषण के जरिए यह उपलब्धि हासिल की। पुलिस के अनुसार एनसीआरपी पोर्टल और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खातों को तुरंत होल्ड कराया गया। साथ ही डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण और बैंकों से समन्वय के माध्यम से ठगी की रकम सुरक्षित वापस कराई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।