{"_id":"6980bbae736bb090da03dd26","slug":"video-dead-body-of-worker-died-from-electrocution-placed-on-road-blocking-traffic-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"करंट से मृत मजदूर का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से मृत मजदूर का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, VIDEO
विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोलिनडूबा गांव में मलिया पुल के समीप सोमवार की शाम पांच बजे विजय कुमार यादव का शव रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। धरने से आवागमन बाधित हो गया। पुलिस के अधिकारी उन्हें समझाने में जुटे थे।
परिजन एवं ग्रामीण संबंधित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से मौके पर आकर समुचित मुआवजे दिलाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची विंढमगंज थाने की पुलिस ने संस्था के अधिकारियों से टेलीफोन पर बात की। मृतक के भाई संजय कुमार का कहना है कि जब तक संबंधित अधिकारी मौके पर आकर समुचित मुआवजा देने की घोषणा नहीं करते हैं, तब तक हम लोग शव का दाह संस्कार नहीं करेंगे। देर शाम शव को सड़क पर रखकर रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया गया। बता दें कि कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा ग्राम पंचायत में शनिवार को नहर के निर्माण कार्य के दौरान हाईवोल्ट करंट की चपेट में आने से कोलिनडूबा गांव निवासी विजय कुमार यादव की मौत हो गई थी। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद कोन थाने की पुलिस ने घरवालों को सुपुर्द किया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले जाकर धरने पर बैठ गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।