{"_id":"6981e77f05dcd93b8103f99c","slug":"video-teenager-died-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-in-sonbhadra-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सोनभद्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सोनभद्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत
सोनभद्र जिले के अनपरा थानाक्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हाइवे का जाम खुलवाया।
मंगलवार की दोपहर विकास केवट पुत्र बबलू 6 अपने दादी के यहां से अपने नानी के यहां हाइवे किनारे से जा रहा था। उसी समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे तो गुस्से में शव को हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। इससे हाइवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बात की और उन्हें समझाकर शव को कब्जे में लिया और जाम को खुलवाया। इस दौरान हाइवे पर करीब दो घंटे जाम लगा रहा। इस संबंध में अनपरा थाना के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।