फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Movement of heavy vehicles will be restricted on Kanwar Yatra routes.

Sonebhadra News: कांवड़ यात्रा मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगी भारी वाहनों की आवाजाही

Fri, 31 Jul 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Movement of heavy vehicles will be restricted on Kanwar Yatra routes.
सोनभद्र। सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। पहला सोमवार तीन अगस्त को होगा। कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहूलियत के लिए 31 जुलाई की रात आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत कांवड़ यात्रा वाले रूटों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ये पाबंदियां पांच अगस्त को सुबह आठ बजे तक प्रभावी रहेंगी। सीओ यातायात राज सोनकर के मुताबिक सावन के सोमवार पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सड़क पर भारी भीड़ उमड़ती है। इसके मद्देनजर प्रत्येक शुक्रवार की रात से मंगलवार सुबह आठ बजे तक तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं श्रावण शिवरात्रि (11 अगस्त) पर यह डायवर्जन 07 अगस्त (शुक्रवार) रात आठ बजे से 12 अगस्त (बुधवार) सुबह आठ बजे तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने लोगों से डायवर्जन प्लान के अनुसार ही यात्रा करने की सलाह दी है। सोनभद्र से मिर्जापुर की ओर जाने वाले भारी वाहन हिंदुआरी-सुकृत-अहरौरा मार्ग से जाएंगे। इसके अलावा चोपन की ओर से मिर्जापुर, भदोही एवं प्रयागराज जाने वाले भारी वाहन रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर-हिंदुआरी-अहरौरा-टेंगरा मोड़ होकर जाएंगे। रायपुर-पन्नूगंज इलाके से रॉबर्ट्सगंज, घोरावल एवं चोपन की ओर जाने वाले भारी वाहन बेलखुरी मोड़ से मुड़कर मधुपुर मार्ग का प्रयोग करेंगे। वहीं घोरावल-शाहगंज मार्ग से रॉबर्ट्सगंज शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन शाहगंज तिराहा होते हुए राजगढ़ के लिए निकल जाएंगे। मारकुंडी की तरफ से कचहरी होते हुए पन्नूगंज जाने वाले भारी वाहनों को रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर से सीधे मधुपुर, वहां से नौगढ़-राॅबर्ट्सगंज मार्ग होते हुए बेलखुरी तिराहे तक भेजा जाएगा। राजगढ़/रॉबर्ट्सगंज की तरफ से ट्रैक्टर से आने वाले श्रद्धालुओं/कांवड़ियों को शाहगंज से लगभग चार किमी आगे ओदार गेट से सीधे शिवद्वार मंदिर की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed