फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers' grievances heard at the public outreach meeting; instructions issued to repair faulty handpumps.

Sonebhadra News: जन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, खराब हैंडपंप दुरुस्त कराने के निर्देश

Fri, 31 Jul 2026 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers' grievances heard at the public outreach meeting; instructions issued to repair faulty handpumps.
विकासखंड करमा के सिलहटा और पतेरी गांव में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। सिलहटा गांव में आयोजित चौपाल की अध्यक्षता बीडीओ गुरुशरण श्रीवास्तव ने की। उन्होंने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की। चौपाल के दौरान दो शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया। बीडीओ ने जिन पात्र लोगों की फैमिली आईडी नहीं बनी थी, उनके नाम दर्ज कर संबंधित सचिव को शीघ्र फैमिली आईडी बनवाने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों द्वारा खराब हैंडपंप की शिकायत किए जाने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। पतेरी ग्राम पंचायत में सचिव राहुल राज ने जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सचिव छोटेलाल, रोहित राज, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed