{"_id":"6a6ce12df8efcdec760450e4","slug":"5-lakh-demanded-as-dowry-wife-thrown-out-of-the-house-upon-refusal-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-150712-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दहेज में मांगे 5 लाख इन्कार पर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दहेज में मांगे 5 लाख इन्कार पर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुगैल थाना क्षेत्र के एक विवाहिता पर मायके से दहेज में पांच लाख रुपये मांगने के लिए दबाव बनाया गया। एक रिश्तेदार पर झूठे आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए भी कहा गया। इन्कार करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
सप्ताह भर पूर्व यह मामला एसपी के पास पहुंचा। वहां से दिए गए निर्देश पर जुगैल पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सेमिया टोला छितिकपुरवा निवासी प्रियंका ने तहरीर में बताया है कि 20 अप्रैल 2024 को श्यामू केवट के साथ उसकी शादी हुई।
शादी के कुछ समय बाद से ही पति श्यामू, ससुर कामेश्वर केवट, सास लखराजी देवी और ननद दिव्या उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पहले दहेज में अपाचे बाइक की मांग की गई। कुछ समय बाद एक रिश्तेदार के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कहा गया। दलील दी गई कि बाद में पांच लाख लेकर सुलह कर लिया जाएगा। इन्कार पर पांच लाख मांगते हुए 27 दिसंबर 2025 को पिटाई कर उसे भगा दिया गया।