{"_id":"6a6ce220aac07e60a50a8ff8","slug":"the-kanwariya-group-from-shri-harishankar-seva-samiti-has-set-off-for-baba-baidyanath-dham-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-150711-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ श्री हरिशंकर सेवा समिति का कांवरिया जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ श्री हरिशंकर सेवा समिति का कांवरिया जत्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन माह में शिवभक्ति की उमंग के बीच बभनी क्षेत्र की श्री हरिशंकर सेवा समिति का कांवड़िया जत्था शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर, झारखंड) के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले असनहर स्थित श्री हरिशंकर मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान बोल बम, हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। यात्रा में एके दुबे, रामप्रकाश पांडेय, अमरदेव दुबे, आलोक सिंह, पवन दुबे, उमेश चंद्र पांडेय, सतीश पांडेय, अजय कुमार सिंह, सूर्यकांत दुबे, रामकुमार यादव, सूर्यकांत जायसवाल, अजय सिंह आदि शिवभक्त शामिल हैं।
-- -
बारिश में उखड़ गया सड़क के गड्ढों का पैचवर्क
घोरावल। शिवद्वार श्रावण मेला एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ियों को सड़क पर पैदल चलने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए जर्जर और गड्ढे युक्त सड़कों की पैचिंग कराई गई थी। लेकिन घटिया और गुणवत्ताहीन कार्य के कारण शुक्रवार को बारिश से पैचिंग कार्य बेकार हो गया। श्रावण मास में बारिश होने से पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) की ओर से घोरावल बाइपास मार्ग से शिवद्वार मार्ग तक सड़क के गड्ढों में कराए गए पैचिंग का पोल खुल गया। डीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने ठेकेदारों के माध्यम से श्रावण मास में कांवरियों के सुविधा हेतु सड़कों पर हुए गड्ढों में भस्सी भरवा कर पैंचिग करवाया था। बारिश होते ही भस्सी बह गया। फिर से सड़क के गड्ढों में पानी भर गया, जिससे इस कांवड़ियों को नंगे पैर यात्रा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कांवड़ यात्रा समिति के पदाधिकारियों व बाबा शिवद्वार धाम के पुजारियों ने कांवड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल जलनिकासी कराते हुए गड्ढों का मरम्मत कराने की मांग की है।