फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   National consciousness to be awakened by Shivaji's ideals; RSS celebrates Hindu Empire Foundation Day.

Sonebhadra News: शिवाजी के आदर्शों से जगेगी राष्ट्रीय चेतना, आरएसएस ने मनाया हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस

Sat, 27 Jun 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
National consciousness to be awakened by Shivaji's ideals; RSS celebrates Hindu Empire Foundation Day.
रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से हिंदू सामाज्य स्थापना दिवस पर म
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सोनभद्र नगर की ओर से शनिवार को रामलीला मैदान में हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य वक्ता प्रांत संघ चालक अंगराज ने कहा कि हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस केवल एक ऐतिहासिक अवसर नहीं है, बल्कि यह स्वराज्य, आत्मगौरव, संगठन और राष्ट्रचेतना का प्रेरणादायी पर्व है। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भारतीय इतिहास की वह गौरवशाली घटना थी, जिसने समाज में खोए हुए आत्मविश्वास को दोबारा लौटाया और हिंदवी स्वराज्य की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने अपने कुशल नेतृत्व, सुशासन, बेजोड़ संगठन क्षमता और दूरदर्शी नीतियों के माध्यम से राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा की। उनका जीवन आज भी पूरे समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे छत्रपति के आदर्शों को अपनाकर समाज में संगठन, समरसता, सेवा और राष्ट्रीय चेतना के कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाएं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और गुरुजी माधव सदाशिव गोलवलकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। एकल गीत और अमृत वचन भी हुए। मंच पर प्रांत संघ चालक अंगराज, जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल और नगर संघ चालक संगम रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाह दिनेश ने किया। आयोजन का समापन संघ की पारंपरिक प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी व स्वयंसेवक संतोष, नीरज, विश्वनाथ, कृष्ण प्रताप, अंकित, विनय, रामेश्वर पांडेय, जेबी सिंह, धीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed