फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCC cadets took out a Tiranga Yatra in Obra.

Sonebhadra News: ओबरा में एनसीसी कैडेट्स ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 13 Aug 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets took out a Tiranga Yatra in Obra.
ओबरा में तिरंगा यात्रा निकालते महाविद्यालय ओबरा की एनसीसी इकाई के कैडेट्स।स्रोत संस्थान
ओबरा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजकीय पीजी कॉलेज की एनसीसी इकाई के कैडेट्स ने बृहस्पतिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने एनसीसी कैडेट्स को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया। महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रहित के प्रति सदैव जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र लाल वर्मा ने किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सुभाष राम, डॉ. मीरा यादव, डॉ. प्रेम सुंदरी, डॉ. विनोद बहादुर सिंह, डॉ. आलोक यादव, डॉ. वैशाली शुक्ला, डॉ. अंजलि मिश्रा, डॉ. संघमित्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed