{"_id":"6a5fd15c899494678a013d7b","slug":"new-twist-in-newlywed-couples-death-father-alleges-murder-hatched-as-a-conspiracy-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-150147-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नवदंपती की मौत में नया मोड़, पिता ने साजिश रचकर हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नवदंपती की मौत में नया मोड़, पिता ने साजिश रचकर हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन
मृतक दंपती। - फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन थानाक्षेत्र के मारकुंडी घाटी की गहरी खाई में सड़े-गले हाल में मिले दंपती के शव मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर बेटे-बहू की साजिश रचकर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि बहाने से उनके बेटे-बहू को किसी तरह नीचे बुलाया गया और वहां हत्या के बाद चेहरे पर तेजाब डाल दिया गया ताकि उनकी पहचान न होने पाए। गुमराह करने के लिए महाकाल (उज्जैन) जाने की अफवाह फैलाई गई। यह भी दावा किया गया है कि माह भर पूर्व उनके बेटे को रास्ते में रोककर धमकी दी गई थी।
गत 12 जुलाई को दंपती का शव सड़े-गले हाल में पाया गया था। तात्कालिक स्थिति पर सड़क हादसे का अंदेशा जताया जा रहा था लेकिन अब तिरनाही निवासी युवक के पिता बुल्लू यादव ने हत्या का आरोप लगाया है। एसपी को सौंपे प्रार्थनापत्र में कहा है कि राहुल उनका इकलौता बेटा था। गत छह मई को उसकी शादी सलखन के बरवा टोला निवासी बबुंदर यादव की पुत्री इंद्रावती उर्फ इंदू उर्फ चंदा से हुई थी। वह पहले से नर्स का काम कर रही थी। लगभग 10 दिन ससुराल में रहने के बाद वह मायके चली गई और वहीं से वह रॉबर्ट्सगंज अस्पताल आती-जाती थी। बीच में मुहूर्त न होने के कारण सावन में विदाई की बात तय हुई थी। वहां उसकी उसके बेटे से मुलाकात होती थी और वह उसे छोड़ने के लिए सलखन जाता था। एक महीने पहले कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोककर धमकी दी थी। कहा था कि इतना मत आओ-जाओ। नहीं तो ठीक नहीं होगा। उसके बाद उसने आना-जाना कम कर दिया था।
--
शव मिलने के चार दिन पहले पत्नी से मिलने की बात कहकर निकला था राहुल :
पिता के मुताबिक राहुल आठ जुलाई की शाम चार बजे पत्नी से मिलने की बात कह कर रॉबर्ट्सगंज गया था। रात आठ बजे तक नहीं लौटा तो राहुल को फोन करने पर उसका नंबर स्विच ऑफ मिला। उनकी पत्नी ने इंदू को फोन लगाया तो उसने कहा कि अभी वह लोग अस्पताल में ही हैं। बाद में दोनों का मोबाइल बंद हो गया। सुबह जाकर उसके अस्पताल में जानकारी की गई तो दाई ने कहा कि दोनों एक नर्स, पुराने परिचित डॉक्टर और उनके मित्र के साथ उज्जैन दर्शन करने चले गए हैं। तहरीर में दावा किया गया है कि मारकुंडी क्षेत्र के एक युवक ने इंदू के भी पूरे खानदान को खत्म करने की धमकी दी थी। दावा किया है कि दो दोस्तों और एक डॉक्टर की इस वारदात में अहम भूमिका है। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच जारी है। जैसे ही कोई ठोस क्लू मिलता है, घटना पर से परदा उठा लिया जाएगा।