फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Roads leading to Shivdwar Dham are seeing improvements; dilapidated wires are being replaced.

Sonebhadra News: शिवद्वार धाम जाने वाली सड़कों की सुधरने लगी सेहत, बदले जा रहे जर्जर तार

Wed, 22 Jul 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Roads leading to Shivdwar Dham are seeing improvements; dilapidated wires are being replaced.
शिवद्वार कांवड़ यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने का काम करती जेसीबी। स्रोत जागरूक पाठक
गुप्त काशी शिवद्वार धाम में श्रावण मेला एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सड़क और बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद मंगलवार को शुरू हो गई। पिछले 15 जुलाई को सड़कों की दुर्व्यवस्था को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की खबर अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी। इसके बाद घोरावल व्यापार मंडल अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, समाजसेवी राजेंद्र कुमार मानव, तहसील अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष इनामुल हक अंसारी आदि ने डीएम से मिलकर भी शिकायत की। विधायक अनिल मौर्य ने भी पत्र लिखा था। डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश पर संबंधित विभाग व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह एवं अधिशासी अभियंता ओपी गुप्ता ने सोमवार रात्रि घोरावल के केवली सब स्टेशन एवं बिसरेखी सब स्टेशन के साथ शिवद्वार मंदिर में दर्शन-पूजन किया। वहां मुख्य पुजारी सुरेश गिरि, निवर्तमान ग्राम प्रधान सियाराम यादव सहित नागरिकों से जानकारी ली। उन्होंने एसडीओ, जेई और कर्मचारियों को जर्जर तार, विद्युत पोल बदलने और विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्या को त्वरित निस्तारित करने का निर्देश दिया। मंगलवार से इस पर काम भी शुरू हो गया। बताया गया कि पुराने जर्जर तारों को बदलने, खंभों को प्लास्टिक से कवर करने, सचल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सड़कों को दुरुस्त करने का काम भी शुरू किया गया। घोरावल के खुटहा बाईपास मार्ग, तहसील मार्ग, जीआईसी रोड और शिवद्वार मार्ग पर गड्ढों को भरने, सड़कों की पैचिंग का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed