{"_id":"6a5fc8861a20a3bdf6055d5a","slug":"pledge-taken-to-save-water-on-groundwater-conservation-week-sonbhadra-news-c-194-1-son1010-150131-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: भूजल संरक्षण सप्ताह पर जल बचाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: भूजल संरक्षण सप्ताह पर जल बचाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय विकास खंड परिसर में मंगलवार को भूजल संरक्षण सप्ताह के तहत लघु सिंचाई विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में ब्लॉक कर्मियों, ग्राम प्रधानों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व ग्रामीणों ने भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन का सामूहिक संकल्प लिया।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जल संरक्षण जनभागीदारी का अभियान है और प्रत्येक व्यक्ति को वर्षा जल संचयन तथा जल स्रोतों के संरक्षण में योगदान देना चाहिए। बीडीओ ने बताया कि सप्ताह भर विभिन्न ग्राम पंचायतों में रैली, शपथ कार्यक्रम और जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। अवर अभियंता लघु सिंचाई काशी यादव ने सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामदयाल प्रजापति, योगेंद्र सिंह, रामवृक्ष, रामदरशन, अंकित सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।