सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Post office router burnt, deposit and withdrawal services stalled for a week

Sonebhadra News: डाकघर का राउटर जला, एक सप्ताह से जमा-निकासी ठप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Post office router burnt, deposit and withdrawal services stalled for a week
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित प्रधान डाकघर का राउटर जलने की वजह से बीते एक सप्ताह से जमा-निकासी ठप है। बीते एक सप्ताह में लगभग 80 लाख रुपये का जमा-निकासी का कार्य प्रभावित हुआ है। शादी विवाह के सीजन में लोग अपने जमा किए हुए रुपये नहीं निकाल पा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। डाकघर के कर्मचारियों की मानें तो बीते सप्ताह शुक्रवार को प्रधान डाकघर का राउटर जल गया था। तब से प्रधान डाकघर से जुड़े सैकड़ों उपभोक्ताओं की जमा-निकासी का कार्य नहीं हो पा रहा है। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर एसके दयाल का कहना है कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को तत्काल दी गई। इसके बाद बीएसएनएल और सीपीसी की टीम आई है। बताया कि तीन दिन से बीएसएनएल और सीपीसी की टीम डाकघर के जले राउटर की मरम्मत कार्य में जुटी है। बृहस्पतिवार तक टीम को कोई सफलता नहीं मिली। उधर, बीते एक सप्ताह से राउटर जलने की वजह से लगभग 80 लाख रुपये से अधिक का जमा-निकासी प्रभावित हुआ है। प्रधान डाकघर में प्रतिदिन करीब आठ से 10 लाख रुपये का जमा-निकासी होती है। शादी विवाह का सीजन होने के नाते इस समय जमा निकासी की बढ़ी है। पोस्टमास्टर का कहना है कि शुक्रवार तक राउटर का मरम्मत कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद ही जमा निकासी शुरू हो सकेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed