सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP to train booth level workers in Sonbhadra

VIDEO: सोनभद्र में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी भाजपा

Pragati Chand प्रगति चंद
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:39 PM IST
BJP to train booth level workers in Sonbhadra
सोनभद्र जिला कार्यालय पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से 7 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रत्येक मंडल में आयोजित होने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह और जिलाध्यक्ष नंदलाल ने अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला में बड़ी टीवी स्क्रीन पर पीपीटी के माध्यम से पार्टी के नवाचार, पंच परिवर्तन, आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना की जानकारी दी गई। पार्टी ने निर्णय लिया है कि प्रशिक्षण वर्ग बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे, ताकि कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति, कार्यपद्धति और जनसेवा कार्यक्रमों से सीधे जोड़ा जा सके। मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है। जो सीखता है वही आगे बढ़ता है। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन को पार्टी की कार्यसंस्कृति की आधारशिला बताते हुए कहा कि यह महाअभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर सशक्त करेगा। बूथ स्तर तक सक्रिय और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़, अनुशासित और सेवा भाव से ओत-प्रोत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रशिक्षण के माध्यम से संस्थापक नेताओं के विचारों को आत्मसात करने और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने का अवसर मिलता है। कार्यशाला में पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, प्रदेश मंत्री नागेश्वर गोंड, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण अभियान के जिला संयोजक रामसुंदर निषाद ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

झांसी में अनुपस्थित रहे हाईस्कूल के 1117 व इंटरमीडिएट के 720 छात्र-छात्राएं

19 Feb 2026

भानी देवी गोयल स्कूल में हुई पुलिस की पाठशाला, एसएसपी ने बताए विद्यार्थियों को सफलता के गुर

19 Feb 2026

Ujjain News: फाल्गुन शुक्ल द्वितीया पर महाकाल का भस्म शृंगार, शिवलिंग पर लिखे ॐ ने दिया शांति का संदेश

19 Feb 2026

VIDEO: मथुरा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, चार युवकों की माैत

18 Feb 2026

पड़ोसी राज्यों से मिठास घोल रहा भीतरगांव का सोंधी खुशबूदार गुड़

18 Feb 2026
विज्ञापन

बिरहर गौ आश्रय स्थल में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद, साफ-सफाई देख दंग रह जाएंगे आप

18 Feb 2026

Meerut: शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई 26वां वार्षिक समारोह, कबड्डी में छात्राओं ने दिखाया दम

18 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव में अनुज शर्मा और परवेज़ आलम पैनल हुआ विजय

18 Feb 2026

Meerut: रघुनंदन ज्वेलर्स पर एक करोड़ की ठगी, सर्राफा व्यापारियों का हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

18 Feb 2026

VIDEO: मथुरा में बड़ा हादसा...नाले में डूबी कार, चार लोगों की माैके पर ही माैत

18 Feb 2026

सफाई पर हर वर्ष बहे लाखों लेकिन बूंद-बूंद को तरसती माइनर

18 Feb 2026

बीच रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी हुई मालगाड़ी, आधे घंटे तक दोनों छोर में लगा रहा जाम

18 Feb 2026

कानपुर: केडीए के 21 बीघा में अवैध निर्माण किया ध्वस्त

18 Feb 2026

मंडल स्तरीय प्रदर्शनी का समापन, 51 लाख रुपये के बिक गए खादी और ग्रामोद्योग उत्पाद

18 Feb 2026

कानपुर: निर्यातकों के रिफंड तंत्र को सरलीकृत किया जाए

18 Feb 2026

नींबू के बाग में नीम के तेल का छिड़काव करें बागवान

18 Feb 2026

20 फरवरी तक रहेगी बदली पर 22 तक बारिश के आसार नहीं

18 Feb 2026

1 मार्च को प्लांट के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण महापंचायत करेंगे

18 Feb 2026

Haridwar: यूजीसी के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला, सरकार से कानून वापस लेने की मांग की

18 Feb 2026

Tharali: कूनी पारथा गांव में बैंकिंग जागरूकता शिविर का आयोजन

18 Feb 2026

ग्रेटर नोएडा: हॉस्टल में खराब खाने को लेकर छात्रों का उग्र विरोध, सड़क जाम कर नारेबाजी

18 Feb 2026

ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण ने खाली कराई 60 करोड़ की जमीन, भनौता गांव में हटाया अतिक्रमण

18 Feb 2026

Ghaziabad: बारह घंटे बाद निकाला गया नाले में गिरा सांड

18 Feb 2026

Dhamtari News: धमतरी के सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काटी अपनी कलाइयां, जानें वजह

18 Feb 2026

कानपुर: मंधना चौराहे पर लगा भीषण जाम, नहीं दिखी ट्रैफिक पुलिस

18 Feb 2026

कानपुर: कुरसौली नहर रोड किनारे जगह-जगह कूड़े का अंबार

18 Feb 2026

कानपुर: बोर्ड परीक्षा केंद्र की राह में रोड़े, परेशान हुए परीक्षार्थी और अभिभावक

18 Feb 2026

यूपी बोर्ड: हिंदी का प्रश्न पत्र सरल देख खिल उठे छात्रों के चेहरे खिले

18 Feb 2026

हरदोई में दो बाइकों की टक्कर में चार घायल, दो रेफर

18 Feb 2026

सीतापुर: नशे में भाई व भाभी पर धारदार हथियार से किया हमला, दंपती की मौत

18 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed