सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   President Election result Draupadi Murmu win Tribals danced fiercely on drums in sonbhadra

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय: ढोल-नगाड़े पर जमकर झूमे आदिवासी, राज्यमंत्री की अगुवाई में निकला जुलूस

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 21 Jul 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू की जीत साफ होते ही आदिवासी अंचल में जश्न का सिलसिला शुरू हो चुका है। सोनभद्र में राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड की अगुवाई में जुलूस निकालकर खुशी मनाई गई। 

President Election result Draupadi Murmu win Tribals danced fiercely on drums in sonbhadra
डाला में राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड की अगुवाई में निकला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनेंगी, यह लगभग तय हो गया है। नतीजे देर शाम तक आने की संभावना है। देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को पछाड़ दिया है। पहले राउंड की मतगणना में मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले। जबकि यशवंत सिन्हा को 208 मत मिले।

Trending Videos


राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू की जीत साफ होते ही सोनभद्र का आदिवासी समाज खुशी से झूम उठा है। रूझानों में भारी बढ़त मिलने के बाद से ही जश्न का सिलसिला शुरू हो गया। डाला में राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड की अगुवाई में जुलूस निकालकर खुशी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ढोल-नगाड़ों पर आदिवासी खूब थिरके। राज्यमंत्री ने भी खुद ढोल बजाकर आदिवासी समाज के लिए इस गौरवपूर्ण पल की खुशी जाहिर की।  जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन के बग्घा नाला स्थित कार्यालय से जुलूस शुरू होकर भाजपा के ओबरा विधानसभा कार्यालय तक पहुंचा।  जुलूस में शामिल आदिवासी जमकर थिरके।

President Election result Draupadi Murmu win Tribals danced fiercely on drums in sonbhadra
डाला में राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड की अगुवाई में निकला जुलूस - फोटो : अमर उजाला

पारंपरिक वेशभूषा धारण कर आदिवासी संस्कृति के प्रतीक करमा, डोमकच, सइलो नृत्य की भी प्रस्तुति दी। समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड भी उनके साथ थिरकते और वाद्य यंत्र बजाते नजर आए। उनका कहना था कि पूरे आदिवासी समाज के लिए यह गौरव का पल है। देश के सबसे ऊंचे पद पर समाज के दबे-कुचले आदिवासी समाज की महिला आसीन होने जा रही हैं। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथग्रहण समारोह होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed