सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prioritize finding land for the industrial area.

Sonebhadra News: इंडस्ट्रियल एरिया के लिए प्राथमिकता से ढूंढे भूमि

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Prioritize finding land for the industrial area.
कलेक्ट्रेट में व्यापारियों के साथ बैठक करते डीएम चर्चित गौंड।स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में डीएम चर्चित गौड़ ने सोमवार को व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि इंडस्ट्रियल एरिया की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि का चिह्नांकन प्राथमिकता से करें। सभी एसडीएम और तहसीलदारों को संभावित भूमि का सर्वे कर शहरी क्षेत्र के आसपास स्थित उपयुक्त जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए, ताकि उद्योगों को बेहतर परिवहन, संसाधन और बाजार की सुविधा मिल सके।
Trending Videos


डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया) के विकास के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित औद्योगिक क्षेत्र का विकास जनपद की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाएगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया। बैठक में अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान उप्र उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा, नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, नरेंद्र मोदनवाल, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, आनंद जायसवाल, धीरेंद्र जायसवाल, कृष्णा सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed