सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Public welfare camp organized alongside the Annaprashan and Godbharai program

Sonebhadra News: अन्नप्राशन-गोदभराई कार्यक्रम के साथ लगा जनकल्याणकारी शिविर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Public welfare camp organized alongside the Annaprashan and Godbharai program
विज्ञापन
बभनी। ब्लॉक सभागार बभनी में सोमवार को विकसित भारत की ओर 12 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा विशेष जनसंपर्क एवं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अन्नप्राशन एवं गोदभराई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए जनकल्याणकारी शिविर भी लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. व्यास चंद्र विश्वकर्मा ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर छह माह पूरे कर चुके चपकी निवासी आराधना यादव के शिशु का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। वहीं गर्भवती महिला किरण सोनी की गोदभराई की रस्म पूरी कर उन्हें पोषण किट दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित पोषण, कुपोषण से बचाव और नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनकल्याणकारी शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों ने पात्र लोगों के आवेदन लिए, उनकी समस्याएं सुनीं और योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में स्वास्थ्य जांच कर जरूरतमंदों को दवा भी वितरित की गई। इस मौके पर सीडीपीओ नागेंद्र कुमार भारती, डॉ. अरविंद कुमार, नवीन कुमार, मनीषा, अजय सिंह, चमेली देवी, सुनील कुमार, बृजभूषण यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed