सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The Block Pramukh performed the *God-bharai* (baby shower) ceremony for pregnant women

Sonebhadra News: ब्लॉक प्रमुख ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म पूरी की

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The Block Pramukh performed the *God-bharai* (baby shower) ceremony for pregnant women
विज्ञापन
खलियारी। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगवां ब्लॉक सभागार में सोमवार को गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि रहे ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने अन्नप्राशन और गोदभराई की रस्म पूरी की। कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ। पहले चरण में पोषण अभियान के अंतर्गत बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूसरे चरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव की पहली पाठशाला हैं और पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से कुपोषण के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान सराहनीय है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण किट एवं फल वितरित किए गए। इस मौके पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल, एमएलसी प्रतिनिधि बसंत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष देवी सिंह, अवधेश पटेल, महामंत्री ओमप्रकाश जायसवाल, महेश पटेल, विनय पटेल, बाबूलाल विश्वकर्मा, उर्मिला साहनी, अमरेश यादव, एडीओ एजी शमशेर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed