फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Raised awareness about women's safety and cybercrimes.

Sonebhadra News: महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर किया जागरूक

Fri, 03 Jul 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness about women's safety and cybercrimes.
मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत पुलिस ने शुक्रवार को जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी अधिकार, बाल विवाह, लैंगिक समानता, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हिंसा, स्वास्थ्य और साक्षरता जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और लिंक, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी तथा ओटीपी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। पुलिस ने महिलाओं और आमजन से आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 1090, 1091 एवं 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उपयोग करने की अपील की। अभियान के दौरान लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहकर समाज में सम्मान और समानता का वातावरण बनाने का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed