सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rajesh had gone to Varanasi to pick up his friend's sister and brother-in-law; when the train was delayed, they went to visit Namo Ghat.

Sonebhadra News: दोस्त की बहन और जीजा को लेने वाराणसी गया था राजेश, ट्रेन आने में हुई देरी तो घूमने चले गए नमो घाट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rajesh had gone to Varanasi to pick up his friend's sister and brother-in-law; when the train was delayed, they went to visit Namo Ghat.
वाराणसी के नमो घाट पर मृतक-चिंटू जायसवाल(फाईल फोटो)स्रोत परिजन - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
वैनी/खलियारी(सोनभद्र)। वाराणसी में नमो घाट पर रविवार की अलसुबह गार्डों की पिटाई का शिकार हुआ राजेश उर्फ चिंटू दोस्त के बहन-जीजा को वाराणसी लेने के लिए गया हुआ था। एक दोस्त को आंख डॉक्टर को दिखानी थी। दो और दोस्त साथ में थे। सभी भोर में ही पहुंच गए। ट्रेन आने में देर थी तो वह घूमने के लिए नमो घाट पहुंच गए। जहां विवाद के दौरान उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इसके चलते राजेश के मौत की खबर घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटना की जानकारी मिलते ही वाराणसी पहुंच गए। देर शाम तक उनके लौटने का इंतजार किया जा रहा था।
Trending Videos

रायपुर थाना क्षेत्र के बेउवा गांव निवासी राजेश (18) तीन भाइयों में मझला था। बड़ा भाई अंकित खलियारी बाजार में सब्जी की दुकान लगाता था। राजेश उसी में सहयोग के साथ ही वाहन की ड्राइविंग करता था। बताते हैं कि उसके दोस्त रोहित के बहन और जीजा ट्रेन से वाराणसी आ रहे थे। उसको लेने के लिए रोहित ने खलियारी के ही शिवाजी की कार किराये पर ली। कार में उसके साथ रोहित के अलावा उसके दोस्त बृजेश और अंगद भी सवार हुए। बृजेश को वाराणसी में आंख दिखानी थी। वहीं शेष लोगों को वापस लौट आना था। बताते हैं कि जब वह वाराणसी पहुंचे तो पता चला कि अभी ट्रेन आने में देर है। इस पर वह नमो घाट पहुंचे जहां गार्डों ने घाट बंद होने की बात कहते हुए रोक दिया। गाली-गलौज की। विरोध पर घेरते हुए उनकी पिटाई कर दी। प्रधान प्रतिनिधि बेउवा राजेश चौरसिया ने बताया कि राजेश बड़े भाई अंकित के साथ सब्जी का कारोबार संभालता था। छोटा भाई बृजेश घर पर रहता है। उसके बड़े पिता विशुन जायसवाल का रविवार को दसवां भी थी। सिर्फ दोस्त के बहन-जीजा को लेने के लिए वाराणसी गया था। उसे रविवार को लौट कर बड़े पिता के दशगात्र में शामिल भी होना था लेकिन सुबह उसकी जगह उसके मौत की खबर आई तो गांव का हर व्यक्ति हतप्रभ रह गया। बताया कि परिवार वाले वाराणसी गए हैं। अभी लौटे नहीं हैं। उनका इंतजार किया जा रहा है।

वाराणसी के नमो घाट पर मृतक-चिंटू जायसवाल(फाईल फोटो)स्रोत परिजन

वाराणसी के नमो घाट पर मृतक-चिंटू जायसवाल(फाईल फोटो)स्रोत परिजन- फोटो : सांकेतिक

वाराणसी के नमो घाट पर मृतक-चिंटू जायसवाल(फाईल फोटो)स्रोत परिजन

वाराणसी के नमो घाट पर मृतक-चिंटू जायसवाल(फाईल फोटो)स्रोत परिजन- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed