फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Reward of 25,000 each announced for two absconding accused in the Babhani robbery case.

Sonebhadra News: बभनी लूटकांड में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Wed, 29 Jul 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Reward of 25,000 each announced for two absconding accused in the Babhani robbery case.
बभनी क्षेत्र लूट के आरोपी
बभनी। स्थानीय थानाक्षेत्र के शीशटोला जंगल में सराफा कारोबारी से हुए लूटकांड में शामिल दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। दोनों फरार आरोपियों के बारे में सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। बभनी थाना प्रभारी डीपी यादव ने बताया कि बभनी थाना क्षेत्र के शीशटोला जंगल में सराफा व्यापारी के साथ आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज है। लूट के मामले का पहले ही सफल खुलासा किया जा चुका है। इस प्रकरण में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर दो और आरोपियों की संलिप्तता सामने आई, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इनाम घोषित किए गए आरोपियों में मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र के धूरीताल पश्चिम निवासी पंकज साह और बरगवां थाना क्षेत्र के कनई गांव निवासी संजय साकेत शामिल हैं। दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया है। अगर किसी व्यक्ति को इन फरार आरोपियों के संबंध में कोई विश्वसनीय सूचना मिलती है तो वह निकटतम पुलिस थाने या सोनभद्र पुलिस को इसकी जानकारी दे। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग से फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed