अनोखा प्रदर्शन: सपाइयों ने पंप की परिक्रमा कर बजाया घंटा-शंख, पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि का किया विरोध
सोनभद्र जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने पेट्रोल पंप की परिक्रमा कर घंटा-शंख बजाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर फूल-माला अर्पित की, घंटा और शंख बजाकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई के बोझ तले दबा दिया है। पेट्रोल-डीजल के दाम सप्ताह में दो बार बढ़ाए गए हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से जूझ रही है, लेकिन सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है।
सपा नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह ने कहा कि रसोई गैस सिलिंडर, बिजली, शिक्षा और अन्य आवश्यक सेवाएं लगातार महंगी होती जा रही हैं। इससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।
सुरेश अग्रहरि और मनीष केडिया ने कहा कि महंगाई के कारण गृहिणियों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है और परिवार चलाना कठिन हो गया है। प्रदर्शन में सरोज शर्मा, राजू पासवान, सुनील कनौजिया, मेवालाल, जुनैद अंसारी, अरविंद कुमार, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.