सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sluggish pace of Ghaghar River bridge construction proves costly; contractor slapped with 20 lakh penalty

Sonebhadra News: घाघर नदी पुल निर्माण में सुस्ती पड़ी भारी, ठेकेदार पर 20 लाख की पेनल्टी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sluggish pace of Ghaghar River bridge construction proves costly; contractor slapped with 20 lakh penalty
विज्ञापन
सोनभद्र। पटवध-बसुहारी मार्ग पर स्थित घाघर नदी पर निर्माणाधीन सेतु और पहुंच मार्ग के कार्य में लापरवाही मिलने पर डीएम चर्चित गौड़ ने सख्त कार्रवाई की है। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार पर 20 लाख रुपये की लिक्विडेटेड डैमेज (निर्धारित क्षतिपूर्ति) पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सेतु निर्माण कार्य की प्रगति की जांच की गई। बैठक में बताया गया कि ठेकेदार ने 20 जून तक गर्डर लांचिंग पूरी करने का आश्वासन दिया था लेकिन निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं हो सका। इस पर डीएम ने कार्यदायी संस्था और ठेकेदार मेसर्स परीक्षित निर्माणक को फटकार लगाते हुए पेनल्टी की राशि आगामी भुगतान से काटने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्य में अपेक्षित सुधार न हुआ तो भविष्य में और अधिक पेनल्टी लगाने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ठेकेदार ने 24 जून से अगले 50 दिनों के भीतर, यानी 12 अगस्त तक पूरा निर्माण कार्य समाप्त करने का आश्वासन दिया और साप्ताहिक कार्ययोजना भी प्रस्तुत की। डीएम ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर प्रगति की निगरानी करने और आने वाली बाधाओं को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और स्थानीय विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed