फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP leaders paid tribute on the occasion of Maharaja Daksha Prajapati Jayanti

Sonebhadra News: महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर सपा नेताओं ने किया नमन

Wed, 29 Jul 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
SP leaders paid tribute on the occasion of Maharaja Daksha Prajapati Jayanti
रॉबर्ट्सगंज सपा जिला कार्यालय में महराज दक्ष प्रजापति की जयंती पर पुष्प अर्पित करते सपा के पदा​
सोनभद्र। सपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाराजा दक्ष प्रजापति भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र थे। उन्होंने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति ने समाज के गरीब, आदिवासी, नौजवान और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके आदर्श आज भी सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में गरीबों, किसानों, नौजवानों, व्यापारियों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, फारूक अली जिलानी, सत्यम पांडेय, गीता गौर, रानी, पिंटू पटेल, लालू भारती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed