सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students who arrived to collect their admit cards created a ruckus upon finding the college closed.

Sonebhadra News: प्रवेश पत्र लेने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने कॉलेज बंद मिलने पर किया हंगामा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Students who arrived to collect their admit cards created a ruckus upon finding the college closed.
हंगामे के बाद रेणुकूट पुलिस चौकी पहुंचे बाबूराम महाविद्यालय के छात्र-छात्रा।
विज्ञापन
रेणुकूट। क्षेत्र के खाड़पाथर स्थित बाबूराम सिंह महाविद्यालय में शनिवार को सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लेने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने कॉलेज बंद होने पर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन से बातचीत की। छात्र-छात्राओं को सोमवार तक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
Trending Videos

बाबूराम महाविद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकों पर हालही में निजी स्कूल की बाउंड्री ढहाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से शिक्षक भयभीत हैं। वह कॉलेज नहीं आ रहे। छात्रा सोनल, जिया तिवारी, ललिता आदि का कहना था कि 16 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होनी हैं, लेकिन अब तक उन्हें प्रवेश पत्र नहीं मिला है। पिपरी एसओ प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने छात्रों की समस्याएं सुनने के बाद कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया। प्राचार्य जॉली अंबस्ट ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से शिक्षक भयभीत हैं। कोई भी कॉलेज आने को तैयार नहीं है। थाना प्रभारी ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि भले ही प्राथमिकी दर्ज हुई हो, लेकिन जब तक आरोप सिद्ध नहीं होते, तब तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद सभी शिक्षक सोमवार से कॉलेज आने के लिए सहमत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed