फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teen girl abducted with a relative; abductors claimed, We are the MLA's men there will be dire consequences if any action is taken.

Sonebhadra News: किशोरी को रिश्तेदार के साथ भगाया, कहा- हम विधायक के आदमी हैं, कार्रवाई की तो अंजाम बुरा होगा

Sat, 04 Jul 2026 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teen girl abducted with a relative; abductors claimed, We are the MLA's men there will be dire consequences if any action is taken.
शाहगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी की मां ने पड़ोसी परिवार पर उसे बहला-फुसलाकर अपने रिश्तेदार के साथ भगाने का आरोप लगाया है। एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 25 जून की शाम करीब आठ बजे घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना डायल-112 पर भी दी गई थी। आरोप है कि अगले दिन पड़ोसी, उसकी पत्नी और बेटियों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी रिश्तेदार हिंदुआरी निवासी विशाल के साथ उसकी बेटी को भगा दिया है। अब वह उसी के साथ रहेगी। आरोप है कि उन्होंने धमकी भी दी कि हम विधायक जी के आदमी हैं। कोई कार्रवाई की तो अंजाम बुरा होगा। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने साजिश के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से भगाया है। पीड़िता की मां का कहना है कि स्थानीय थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। शाहगंज एसओ रामसिंहासन शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दंपती सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed