सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The capacity of 86 transformers was upgraded last year, yet they became overloaded once again this summer.

Sonebhadra News: पिछले साल बढ़ाई गई थी 86 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता, इस बार गर्मी में फिर हुए ओवरलोड

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The capacity of 86 transformers was upgraded last year, yet they became overloaded once again this summer.
रॉबर्ट्सगंज के न्यू कॉलोनी में लो वो वोल्टेज की समस्या पर लगाया गया ट्राली ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए की गई सभी तैयारियां ध्वस्त हो गई है। बिजली की मांग में वृद्धि का असर है कि 2025 में जिन 86 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई गई थी, वो फिर ओवरलोड के कारण ट्रिप कर जा रहे हैं।

लो वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर फुंकने के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। नतीजा उपभोक्ता बिजली के लिए परेशान हैं। फिलहाल विभाग लोड बांटकर किसी तरह व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार पिछले वर्ष जिले में 86 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई गई थी। इसके बावजूद इस बार रिकॉर्ड बिजली खपत के कारण कई उपकेंद्रों और वितरण ट्रांसफॉर्मरों पर अत्यधिक दबाव बन गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

निगम के अधिकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ रही बिजली मांग के चलते व्यवस्था को संभालना चुनौती बनता जा रहा है। बिजली निगम के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2025 में जिले में 8 करोड़ 19 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी, जबकि इस वर्ष अप्रैल में यह बढ़कर 8 करोड़ 31 लाख यूनिट पहुंच गई।
यानी एक वर्ष में अप्रैल के दौरान 12.5 लाख यूनिट अधिक बिजली खर्च हुई है। मई में तापमान बढ़ने के साथ बिजली की खपत में और तेजी आई है। एयर कंडीशनर, कूलर और पंखों के लगातार इस्तेमाल के कारण अप्रैल की तुलना में मई में करीब 10 से 11 प्रतिशत अधिक बिजली की मांग दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed