फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The contractor's body was found hanging from a ceiling fan in his room, his wife was sleeping in another room.

Sonebhadra News: कमरे में पंखे के सहारे लटकता मिला ठेकेदार का शव, दूसरे कमरे में सो रही थी पत्नी

Fri, 24 Jul 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The contractor's body was found hanging from a ceiling fan in his room, his wife was sleeping in another room.
मृतक संविदाकार पीयूष सिंह। फाइल फोटो
अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में बुधवार की रात पीयूष सिंह (38) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। गाजीपुर निवासी पीयूष यहां नगर पंचायत में ठेकेदारी करते थे। उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थीं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मूल रूप से गाजीपुर जिले के मुड़ियार गांव निवासी पीयूष सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ अनपरा तापीय परियोजना के प्रथम टाइप आवास में रहते थे। बुधवार रात दंपती ने साथ भोजन किया और फिर सोने चले गए। पत्नी प्रिया सिंह के मुताबिक रात में एसी की ठंड अधिक लगने पर वह दूसरे कमरे में सोने चली गईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह जब उन्होंने पति के कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद मिला। इसके बाद उन्होंने फोन कर परिचितों को बुलाया। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो पीयूष का शव पंखे से पर्दे के सहारे लटकता मिला। सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आर्थिक तंगी के कारण तनाव में थे पीयूष
पीयूष नगर पंचायत में ठेकेदारी करते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार वे पिछले कई महीने से पारिवारिक मुकदमे और आर्थिक तंगी के कारण तनाव में थे। कामकाज के सिलसिले में उन्होंने बाजार से कर्ज भी लिया था और लेनदार अक्सर भुगतान के लिए घर पहुंच जाते थे। उनका एक बेटा है, जो कक्षा सात का छात्र है। परिजनों के अनुसार वह दो दिन पहले विद्यालय की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने बाहर गया हुआ है।

मृतक संविदाकार पीयूष सिंह। फाइल फोटो

मृतक संविदाकार पीयूष सिंह। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed