फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The EO inspected waterlogged areas.

Sonebhadra News: जलभराव वाले इलाकों का ईओ ने किया निरीक्षण

Fri, 03 Jul 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The EO inspected waterlogged areas.
लगातार हो रही बारिश के बीच नगर में जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) मुकेश कुमार ने बृहस्पतिवार को विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इमरती कॉलोनी मोड़ के सामने सड़क पर बारिश का पानी जमा मिला। इस पर नगर पालिका के बड़े पंपिंग सेट की सहायता से तत्काल जलनिकासी कराई गई। ईओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नगर के सभी जलभराव वाले क्षेत्रों से बारिश का पानी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निकाला जाए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अपने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए जलनिकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रही है। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता राज कुमार राज, सफाई नायक आकाश रावत तथा सफाई मित्र कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed