सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The fasting people broke their fast with prayers for peace in the country.

Sonebhadra News: मुल्क में अमन चैन की दुआ के साथ रोजेदारों ने किया इफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The fasting people broke their fast with prayers for peace in the country.
चोपन स्थित मस्जिद में रोजा इफ्तार करते रोजेदार। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
चोपन। नगर पंचायत चेयरमैन उस्मान अली की तरफ से शनिवार को चोपन स्थित मस्जिद में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें रोजेदारों ने नमाज अदा करने के बाद सामूहिक इफ्तार किया।
Trending Videos

इफ्तार पार्टी में सभी के लिए फल, मीठा, सूखे मेवे व शरबत की व्यवस्था किया गया था। उस्मान अली ने कहा कि रमजान के पाक महीने में देश में अमन चैन बना रहे सब मिलकर देश की खुशहाली व तरक्की में अपना योगदान करें। जामा मस्जिद में आयोजित इफ्तार पार्टी में लोग शामिल होकर देश की एकता अखंडता एवं आपसी सौहार्द को कायम रखने की दुआ कर रहे हैं। इस अवसर पर जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना रमज़ान कादरी, हाफीज़ शादाब रज़ा मिस्बाही, जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद, ईदू भाई, डाॅ.मुन्ना, अंजुमन सेक्रेटरी महफूज़ आरिफ, नसीम खान, रियाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed