सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Theatre artist Azhar is teaching students the art of expression and drama.

Sonebhadra News: रंगकर्मी अजहर छात्रों को सिखा रहे अभिव्यक्ति और नाट्य कला के गुर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Theatre artist Azhar is teaching students the art of expression and drama.
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड के गोविंदपुर स्थित वनवासी सेवा आश्रम की ओर से संचालित शिक्षा निकेतन एवं जीवन शाला में छात्रों के अभिव्यक्ति कौशल के विकास के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय रंगमंच, मुंबई से जुड़े रंगकर्मी अजहर बच्चों को नाटक, भाषण और प्रभावी संवाद कला की बारीकियां सिखा रहे हैं।
Trending Videos

प्रशिक्षण के दौरान अजहर विद्यार्थियों को मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने, संवाद अदायगी, हाव-भाव तथा शारीरिक भाषा के महत्व के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही नाट्य अभ्यास के माध्यम से बच्चों की झिझक दूर कर उन्हें रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गीता, परी और साक्षी आदि छात्राओं ने बताया कि कार्यक्रम से पहले वे लोगों के सामने अपनी बात रखने में संकोच करती थीं, लेकिन अब वे बिना झिझक अपने विचार व्यक्त कर पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed