{"_id":"6a6cdd8205c2c774a90e682e","slug":"thick-layer-of-soil-accumulated-on-the-highway-due-to-a-lack-of-regular-cleaning-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-150692-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नियमित सफाई नही होने से हाईवे पर जमी मिट्टी की मोटी परत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नियमित सफाई नही होने से हाईवे पर जमी मिट्टी की मोटी परत
विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र में बारिश से बेकार हुई कांवड़ यात्रा रूट के सड़कों की पैचिंग। स्रोत जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जांचल के हाईवे पर नियमित सफाई नहीं होने से वहां कोयले और मिट्टी की मोटी परत जम चुकी है। इससे हल्की बारिश में ही सड़क पर कीचड़ फैल जा रहा है और सूखने के बाद धूल का गुबार राहगीरों को परेशान कर रहा है। शिकायत के बाद भी नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है।
नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन हाईवे की सड़कों पर स्वच्छता अभियान फेल नजर आ रहा है। नगर में सफाई के लिए दो जेसीबी, दो स्वीपिंग मशीन, करीब 250 सफाईकर्मी लगाए गए हैं। इसके बावजूद औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन किनारे नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। इससे हाईवे पर मिट्टी, कोयले और राख की मोटी परत जम चुकी है। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ फैल जाता है। फिसलन से राहगीर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
बारिश के बाद जब मिट्टी सूख जाती है तो मिट्टी वाहनों के आवागमन से धूल का गुबार बनकर उड़ती है। सांस के माध्यम से यह लोगों के फेफड़ाें में जाकर नुकसान पहुंचाती है। हाईवे पर नियमित सफाई के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार नगर प्रशासन से लेकर उच्चाधिकारियों तक से शिकायत की। शिकायत के बाद सफाई तो हुई, लेकिन नियमित सफाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
--
हाईवे किनारे जमी मिट्टी और नाली की सफाई के लिए कई बार लिखित रूप से शिकायत की गई। इसके बावजूद सफाई नहीं कराई जाती है। इससे सड़क पर हल्की बारिश से कीचड़ और सूखने पर धूल का गुबार उड़ता है। - सुमित मित्तल।
--
हाईवे पर नियमित सफाई नहीं होने के कारण ही वहां मिट्टी, कोयले व राख की मोटी परत जम चुकी है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है। आए दिन लोग गिरकर घायल होते हैं। शिकायत के बावजूद सफाई नहीं कराई जा रही है। - कुंदन जायसवाल।
--
वर्जन...
नगर पंचायत द्वारा नियमित सफाई कराई जाती है। गड्ढों के कारण सड़कों पर मिट्टी और गिट्टी फैली है। - चैतन्य तिवारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अनपरा।