फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three accused arrested in connection with instructor's murder

Sonebhadra News: अनुदेशक की हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in connection with instructor's murder
नगर के बस स्टैंड पर मारपीट के दौरान घायल हुए युवक संदीप पाल की मौत के मामले में पिपरी पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक की चाबी भी बरामद की है।
विज्ञापन

26 जुलाई की रात करीब नौ बजे बस स्टैंड स्थित एक पान की दुकान के पास अनुदेशक संदीप पाल का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। इसी दौरान विशाल सिंह उर्फ बिट्टू ने बाइक की चाबी से संदीप की दाहिनी आंख और कान के बीच वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल संदीप को पहले हिंडाल्को अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में संदीप के भाई की तहरीर पर पिपरी थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे रेणुकूट स्थित वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेलपथ) कार्यालय की बाउंड्री के पीछे पाइप लाइन मार्ग के पास से अजय पांडेय, वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू और विशाल सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया। एसओ राजेश जी चौबे ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टीवीएस बाइक की चाबी भी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed