फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three injured in collision between two bikes

Sonebhadra News: दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल

Fri, 31 Jul 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three injured in collision between two bikes
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 9 बजे संडी गांव निवासी जुगून बियार (28) और मुन्ना बियार (26) चतरा-संडी मुख्य मार्ग पर जा रहे थे। संडी मोड़ के समीप सामने से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गई। इस बाइक पर शाहगंज रोड निवासी श्याम बाबू (38) सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पन्नूगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को निकट के पीएचसी चतरा पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायल श्याम बाबू की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जुगून बियार और मुन्ना बियार को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार और दवा इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed