सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two Brothers Died in Road Accident Following Collision Between Auto-Rickshaw and Bike in Sonbhadra

दो भाइयों की मौत से उजड़ा परिवार: ऑटो की टक्कर के बाद मैजिक ने कुचला, बाइक पर सवार घर जा रहे थे दोनों

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र/मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 19 Mar 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में ऑटो की टक्कर के बाद मैजिक वाहन ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों भाई रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

Two Brothers Died in Road Accident Following Collision Between Auto-Rickshaw and Bike in Sonbhadra
दोनों भाइयों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मिर्जापुर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास बुधवार की रात ऑटो के टक्कर मारने के बाद मैजिक से कुचलकर  बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी भी मौत हो गई। घर के दोनों बेटों की मौत होने पर क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया।

Trending Videos

         
थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार निवासी शिव गोविंद उर्फ बमबम के दो पुत्र सुनील केसरी (32) व सचिन केसरी (25) सोनभद्र जनपद के करमा बाजार में कपड़े की दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार को शाम दुकान बंद करने के बाद एक ही बाइक से दोनों भाई अपने घर राजगढ़ आ रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर राजगढ़ थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के पास पहुंचे तभी बाइक ऑटो से टकरा गई। दोनों लोग बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वह उठ पाए तब तक पीछे से आ रही आलू लदी मैजिक ने दोनों को कुचल दिया। 

इसे भी पढ़ें; Azamgarh Accident: बेकाबू ट्रक पुलिस बूथ में घुसा, दो युवक घायल; बूथ पर पुलिसकर्मी न होने से टला बड़ा हादसा

मौके पर उपस्थित लोग एम्बुलेंस द्वारा दोनों को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण कर सचिन को मृत घोषित कर दिये।  सुनील की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। मृतक सचिन अविवाहित था। सचिन की मौत से परीजन रोते रोते बेहाल हो गए।

 बड़े भाई सुनील को ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। परिजनों पर टूटे दुख के पहाड़ से क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में मातम का सन्नाटा छाया हुआ है दुकान बंद हो गई है। राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि वाहन के टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई में  एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। देर रात उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed