{"_id":"6a46c930048f9bbc4d07bd9d","slug":"two-brothers-injured-in-a-stabbing-and-assault-stemming-from-an-old-enmity-sonbhadra-news-c-192-1-svns1035-156558-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पुरानी रंजिश में मारपीट, चाकू मारकर दो भाइयों को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पुरानी रंजिश में मारपीट, चाकू मारकर दो भाइयों को किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली थाने के दुबार पहाड़ी क्षेत्र में वृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच एक पक्ष ने चाकू मारकर दूसरे पक्ष के दो भाइयों को घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के दुबार पहाड़ी इलाके में दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही है। बृहस्पतिवार को गांव में बाइक की मामूली टक्कर के बाद यह विवाद फिर से भड़क उठा। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे अनिल सिंह (30) का सिर फट गया। उसका भाई शुभम सिंह (26) भी घायल हो गया। दोनों को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरो ने शुभम को ट्राॅमा सेंटर बनारस रेफर कर दिया।
घटना के बाद हमला करने वाला पक्ष मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि हमला करने के आरोपी सूरज तिवारी, सत्यम तिवारी, आलोक दुबे, विनय तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।