सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Varanasi News Police Administration Stops Congress Workers in kashi Vishwanath temple Organize Foot March

Varanasi News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने रोका, जानें मामला; पदयात्रा निकालने की बनाई थी रणनीति

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 04 May 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: पुलिस से कुछ समय तक तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण विरोध जारी रखा। राघवेंद्र चौबे ने कहा कि मंदिर प्रशासनिक प्रयोगशाला, टिकट आधारित व्यवसायिक केंद्र या डिजिटल नियंत्रण का मॉडल नहीं है।

Varanasi News Police Administration Stops Congress Workers in kashi Vishwanath temple Organize Foot March
मंदिर के गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काशी विश्वनाथ मंदिर जाने से रोका गया। मंदिर में 90 दिन की मंगला आरती पर रोक लगाने के मामले में कांग्रेस ने मैदागिन कार्यालय से विश्वनाथ मंदिर तक पदयात्रा निकालने की योजना बनाई थी। रविवार को कार्यालय के बाहर पुलिस प्रशासन ने घेरेबंदी कर उन्हें रोका। कांग्रेस की ओर से मंडलायुक्त को पांच सूत्रीय मांगपत्र भेजा गया। 

Trending Videos


महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में जैसे ही कांग्रेसजन मंदिर की ओर बढ़े पहले से तैनात पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा के दरबार में दर्शन व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जो सरल, सहज, सुलभ और श्रद्धालु केंद्रित हो। मंगला आरती टिकट बुकिंग पर एक बार दर्शन के बाद 90 दिन की समय सीमा लगाना पूरी तरह अनुचित, अव्यवहारिक और भक्तों की धार्मिक स्वतंत्रता पर कुठाराघात है। पदयात्रा को प्रशासन ने बलपूर्वक रोक दिया। प्रदर्शन में सतनाम सिंह, प्रवीन प्रकाश, सैय्यद हसन, रमजान अली, वकील अंसारी रहे। 

ये हैं पांच प्रमुख मांगें

  • मंगला आरती टिकट बुकिंग पर एक बार दर्शन के बाद 90 दिन की समयसीमा तय करने का निर्णय तत्काल वापस लिया जाए। यह निर्णय श्रद्धालुओं की धार्मिक स्वतंत्रता पर अनावश्यक प्रतिबंध है। मंगला आरती कोई मनोरंजन नहीं, बल्कि भक्तों की भावना से जुड़ी परंपरा है।
  • मंदिर प्रशासन में कार्यरत भ्रष्ट, विवादित और बदनाम अधिकारियों को जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए। मंदिर प्रशासन पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह होना चाहिए।
  • काशी वासियों के लिए सुगम दर्शन के लिए निर्धारित प्रवेश द्वार और समयसीमा बढ़ाई जाए। स्थानीय लोगों को आराध्य के दर्शन के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
  • एप आधारित दर्शन व्यवस्था समाप्त कर पूर्व की भांति सरल, सहज और सर्वसुलभ दर्शन व्यवस्था लागू की जाए।
  • मंदिर में आने वाले चढ़ावे की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि धनराशि का उपयोग मंदिर हित, सेवा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा में हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed