फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   While trying to save a cow, the car hit an electric pole, causing power outage.

Sonebhadra News: गाय को बचाने के प्रयास में कार बिजली के खंभे से टकराई, आपूर्ति ठप

Fri, 03 Jul 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
While trying to save a cow, the car hit an electric pole, causing power outage.
बभनी - अम्बिकापुर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास खंभे से टकराई कार। संवाद - फोटो : 1
बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात सड़क पार कर रही गाय को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि गाय की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने से आसनडीह फीडर की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। जानकारी के अनुसार, म्योरपुर निवासी ऋषभ और राजा खान बभनी में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रही गाय को बचाने के प्रयास में उनकी कार पहले गाय से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा भिड़ी। हादसे में दोनों युवकों को मामूली चोटें आईं, जबकि बभनी निवासी दयाराम की गाय की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के कारण बिजली का खंभा टूट गया, जिससे आसनडीह फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त खंभे को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed