सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   12 members nominated in all four Nagar Panchayats and five in the Municipality

Sultanpur News: चारों नगर पंचायतों में 12 और नगरपालिका में पांच सदस्य मनोनीत

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
12 members nominated in all four Nagar Panchayats and five in the Municipality
 लंभुआ में मनोनीत सभासदों का स्वागत करते भाजपाई। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शासन ने चारों नगर पंचायतों में 12 और नगर पालिका में पांच सदस्यों को मनोनीत कर दिया है। नगर निकाय के प्रमुख सचिव पी गुरूप्रसाद ने मनोनयन पत्र जारी कर दिया है। इस पर भाजपाइयों ने मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर नए सदस्यों को सम्मानित किया।
Trending Videos

लंभुआ नगर पंचायत में सर्वोदयनगर निवासी मालती मिश्र, विवेकानन्दनगर निवासी सुशील सिंह व विवेकनगर निवासी सीताराम मोदनवाल का सभासद मनोनीत किया गया है। तीनों मनोनीत सभासदों का पार्टी ने निजी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, विजय सिंह, जगदीश चौरसिया, गोविंद नारायण तिवारी, डॉ. केपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत कोइरीपुर में लालमणि अग्रहरि, बृजेश शुक्ला व विनोद गौतम को नगर विकास विभाग ने सभासद के रूप में मनोनीत किया है। इस पर पूर्व अध्यक्ष सुधीर साहू, राजेश चंद्र मिश्र, अमित त्यागी, समर बहादुर सिंह ने खुशी जताई है। कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने बताया कि जवाहर नगर निवासी सीमा मोदनवाल, शास्त्री नगर निवासी सुनील रावत व विवेकानंद नगर के प्रदीप अग्रहरि को शासन ने सभासद मनोनीत किया है।
अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि डीएम की ओर से निर्धारित तिथि पर शपथ दिलाई जाएगी। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, मोहित सिंह सहित अन्य ने मनोनयन पर खुशी जताई है। दोस्तपुर नगर पंचायत में बभनैया पश्चिम निवासी रविशंकर पाठक, अजय कुमार सोनी व वार्ड नंबर दो समसपुर निवासी बाल मुकुंद मौर्य को नामित किया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शुक्ला, शकुंतला मिश्रा, अंजू देवी, मनीष अग्रहरि सहित अन्य ने खुशी जताई है। नगरपालिका में रणजीत सिंह संत, प्रदीप जायसवाल, रवि अग्रहरि, रेनू सिंह, मदन सोनकर सभासद नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed