{"_id":"69ba68ac51ec1b645104a5c9","slug":"video-video-parathhana-dakaghara-ma-bma-ka-sacana-sa-haugdhakapa-parasara-khal-karaya-gaya-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रधान डाकघर में बम की सूचना से हड़कंप, परिसर खाली कराया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रधान डाकघर में बम की सूचना से हड़कंप, परिसर खाली कराया गया
सुल्तानपुर शहर के प्रधान डाकघर में बम रखे जाने की सूचना से मंगलवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और सीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एहतियातन डाकघर परिसर को तत्काल खाली कराते हुए कर्मचारियों और ग्राहकों को बाहर निकाल दिया गया। पूरे भवन को सील कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
बताया जा रहा है कि डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के माध्यम से सूचना मिली थी, जिसमें दोपहर 2:10 बजे बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, एलआईयू व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
पुलिस ने अयोध्या से बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया है, जो पहुंचकर पूरे परिसर की बारीकी से जांच करेगा। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।