सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Death report of former Congress district president summoned

Sultanpur News: पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मृत्यु आख्या तलब

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Death report of former Congress district president summoned
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी के पूर्व एलएलसी दीपक सिंह व अमेठी जिले के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र सहित अन्य से जुड़े मामले में मंगलवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में सुनवाई के लिए तिथि नियत रही। इस मामले में आरोपी रहे योगेंद्र मिश्र की मृत्यु हो चुकी है। अदालत ने ट्रायल के दौरान मृत हुए योगेंद्र मिश्र की मृत्यु आख्या संबंधित थाने से तलब की है। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 30 मार्च की तिथि तय की है।
Trending Videos

अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली के तत्कालीन थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने नौ अगस्त 2017 की घटना बताते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल समेत अन्य के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने व विधि विरुद्ध तरीके से मार्ग जाम करने समेत अन्य आरोपों में स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--
संग्रह अमीन हत्याकांड में संजय यादव के खिलाफ एनबीडब्ल्यू
सुल्तानपुर। संग्रह अमीन हत्याकांड में मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में आरोपियों का बयान दर्ज करने के लिए तारीख तय रही। पिछली तिथि पर जमानती वारंट पर चल रहे तीन आरोपियों ने अपने खिलाफ जारी कार्यवाही निरस्त कराने की मांग पर अर्जी दी। अदालत ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जारी जमानती वारंट निरस्त कर दिया है। इस मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए 12 आरोपी व्यक्तिगत रूप से हाजिर रहे।
वहीं, एक आरोपी संजय यादव प्रधान हाजिर नहीं हुए, बल्कि उनकी तरफ से हाजिरी माफी अर्जी दी गई। अदालत ने आरोपी संजय की अर्जी खारिज करते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। एक आरोपी के हाजिर नहीं होने से बयान दर्ज करने की कार्यवाही बाधित रही। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना के भद्दौर निवासी संग्रह अमीन सुरेश यादव व उनके भतीजे बृजेश यादव की 27 फरवरी 2023 को चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुल 13 आरोपियों के खिलाफ विचारण चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed