{"_id":"69b99eb3a9f66f7ee9084416","slug":"arms-licenses-of-former-seed-development-corporation-chairman-and-family-members-will-be-cancelled-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-152253-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष व परिजनों के निरस्त होंगे शस्त्र लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष व परिजनों के निरस्त होंगे शस्त्र लाइसेंस
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखंडनगर के कल्यानपुर गांव में रविवार दोपहर हुए जमीन के विवाद में फायरिंग व मारपीट करने के आरोप में बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राणा अजीत प्रताप सिंह को सात अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के पास दो एसयूवी वाहन भी जब्त किए। इनके पास से पुलिस को दो पिस्तौल, एक राइफल व कारतूस मिले थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से मिले शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
कल्यानपुर गांव निवासी जिलाजीत यादव की तहरीर पर अखंडनगर थाने में रविवार को सुभासपा से जुड़े बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राणा अजीत प्रताप सिंह, अरविंद यादव, अमन यादव, आनंद यादव, राणा अजीत के पुत्र अभिजीत सिंह, अरुण सिंह, चंदीपुर निवासी सतीश सिंह, अमित सिंह, अंबेडकरनगर के नेमपुर निवासी हलचल तिवारी सहित कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पिस्तौल, राइफल सहित अन्य हथियारों से फायरिंग व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
रविवार देर रात पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा के पास से एसयूवी सवार रतनपुर मैरवा निवासी राणा अजीत सिंह, उनके भाई अजय प्रताप सिंह, पुत्र अभिजीत प्रताप सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, जयसिंहपुर के कारेवल निवासी आदित्य सिंह, आजमगढ़ के मित्तूपुर निवासी रितिक राय, बहराइच के बोठी बिसवां निवासी विक्कू सिंह, कल्यानपुर निवासी संजीत यादव को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस को दो पिस्तौल, एक राइफल व कारतूस मिले थे। पुलिस के मुताबिक राइफल का लाइसेंस राणा अजीत प्रताप सिंह के नाम पर है। एक पिस्तौल का लाइसेंस उनके भाई अजय प्रताप सिंह के नाम है, जबकि दूसरी पिस्तौल का लाइसेंस उनके पुत्र अभिजीत सिंह के नाम पर है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के लाइसेंसी शस्त्रों को जब्त कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के लाइसेंस निरस्त करने के संबंध में विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी लग चुका है विवादित भूमि पर कब्जे व शस्त्र प्रदर्शन का आरोप
सुल्तानपुर। बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राणा अजीत प्रताप सिंह पर पहले भी भूमि विवाद में शस्त्रों के प्रदर्शन का आरोप लग चुका है। अखंडनगर थाने में उप निरीक्षक संतोष कुमार राय ने गत 16 दिसंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराया। उनके आरोप के मुताबिक गत 15 दिसंबर को अखंडनगर- दोस्तपुर रोड पर उत्कर्ष इंटर कॉलेज बेहराभारी के बगल में भूमि के सीमांकन के लिए दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद में दोनों पक्ष एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोपी शस्त्रों का प्रदर्शन भी कर रहे थे। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। संतोष कुमार राय की तहरीर पर अखंडनगर थाने में राणा अजीत प्रताप सिंह, उनके पुत्र अभिजीत सिंह सहित 11 नामजद व 10-12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। (संवाद)
Trending Videos